ऑपरेशन से बच्चा होने के बाद कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 13th Oct 2022 : 09:43

शरीर को ताकत हासिल करने में समय लगता है. इसलिए डिलीवरी के बाद फिजिकल रिलेशनशिप बनाने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए. डॉक्टर कहते हैं कि डिलवरी के बाद सेक्‍स करने से पहले 4 से 6 सप्ताह तक का गैप रखना जरूरी है.

क्यों इतना समय है जरूरी

डिलीवरी के 4 से 6 सप्ताह के भीतर शरीर अच्छी तरह से हील कर जाता है. इस समय तक प्रसव के बाद होने वाले रक्तस्राव की समस्या भी खत्म हो जाती है.

नॉर्मल डिलीवरी हो तो

नॉर्मल डिलीवरी के दौरान संक्रमण का खतरा बहुत अधिक होता है. दरअसल, प्लेसेंटा के बाहर निकलने से गर्भाशय जख्मी होता है और घाव को भरने में थोड़ा समय लगता है. ऐसे में डिलीवरी के एक माह के अधिक समय तक रुकने की सलाह दी जाती है.
सिजेरियन हो तो

जिन महिलाओं का पेरिनियम क्षेत्र प्रसव के दौरान फट जाए या वहां चीरा लगाया गया हो, उन्हें छह सप्ताह का इंतजार जरूर करना चाहिए. आसान शब्दों में सिजेरियन के बाद जो टांके लगे हैं, वो ठीक से भरे हैं या नहीं, डॉक्टर से ये जानने के बाद ही कोई फैसला लें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info